केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया साहसिक कदमः राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। यह बजट हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था और कुशल वित्तीय प्रबंधन का बेजोड़ नमूना है। राठौड़ ने सोमवार को केन्द्रीय बजट के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। राठौड़ ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का बजट है। बजट में महिलाओं को स्वालम्बी बनाने, युवाओं को कौशल के साथ जोड़ने, एमएसएमई उद्योगों की क्रांति लाने, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में पहल की गई है। राठौड़ ने कहा कि इस बजट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं और किसानों के सपने साकार होंगे। देशभर में इस बजट की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है। वर्ष 2014 में हम दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था थे। आज चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जल्दी ही हम जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में हर नौजवान आत्मनिर्भर बने, ऐसे प्रावधान बजट में किए गए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनेक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद केन्द्र सरकार ने बेहतरीन बजट प्रस्तुत किया है। देश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए जहां वर्ष 2018 में 2 लाख 63 हजार करोड़ के प्रावधान थे, वहीं इस वर्ष यह राशि बढ़ाकर 12 लाख 2 हजार करोड़ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देश में आधारभूत सुविधाओं में इजाफा होगा तो राजस्थान को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में नई सड़कें बनेंगी। रेलवे स्टेशनों तथा रेलों की सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 125 दिन रोजगार की गारंटी देने वाला वीबी-जीराम-जी अधिनियम लाया गया है। यह ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगा तथा मनरेगा की तुलना में अधिक पारदर्शिता से कार्य होंगे। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन पत्र है। यह वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है। केन्द्र सरकार द्वारा इस बजट में युवाओं की कौशल क्षमता बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट, आजाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीमती सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा विषय से जुड़ी बात रखी। इस दौरान श्याम पंचारिया, चम्पालाल गेदर, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार, बलवीर पूनिया, महावीर चारण, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, श्याम सिंह हाडला, जितेंद्र सिंह राजवी, रामेश्वर पारीक, सोहन लाल प्रजापत, अशोक प्रजापत, कुम्भनाथ सिद्ध, मुकेश बन, निशांत गौड, गजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, महेन्द्र ढाका, पवन स्वामी, सुभाष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!