ग्राम उत्थान शिविरः 39 गिरदावर सर्किल्स पर हुए आयोजित, 53 हजार से अधिक की रही भागीदारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर 23 जनवरी से प्रारम्भ हुए ग्राम उत्थान शिविरों का पहल चरण रविवार को समाप्त हुआ। इस दौरान जिले 39 गिरदावर सर्किल में शिविर आयोजित हुए। इनमें 53 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी रही। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि दूसरे चरण में 5 से 9 फरवरी तक शिविरों का आयोजन होगा। पांच फरवरी को नाल बड़ी, नोखड़ा, खोखराना, पांचू, राणेर, 6 पीएचएम, आडूरी तथा ठुकरियासर में शिविर होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल 77 गिरदावर सर्किल्स पर शिविरों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, डेयरी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इनमें आवेदन करवाने तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदन लाल ने बताया कि बताया कि शिविरों में कृषि विभाग द्वारा 4 हजार 764 किसानों को तारबंदी, 558 को डिग्गी, 3 हजार 736 को पाइपलाइन, 550 किसानों को फार्म पौंड आवेदन की जानकारी दी गई। इसी प्रकार 195 किसानों को बैलों से खेती योजना के तहत प्रोत्साहन राशि आवेदन, 8 हजार 858 को फसल बीमा, 7 हजार 643 को एमएसपी, 11 हजार 792 को कृषि योजनाओं, 489 को साॅयल हैल्थ कार्ड के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 2 हजार 942 किसानों को मिनी किट वितरण तथा 2 हजार 745 किसानों को बीज वितरण का सत्यापन किया जा चुका है।
उद्यानिकी विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने अवगत करवाया कि 1 हजार 672 किसानों को फव्वारा संयंत्र आवेदन, 214 को ड्रिप आवेदन, 69 को प्लास्टिक मल्च आवेदन, 267 को सौर पम्प आवेदन की विस्तृत जानकारी दी गई। 6 हजार 592 किसानों को उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा 113 के सोलर पम्प आवेदन तथा पाॅली हाउस से वंचित 74 किसानों के आवेदन तैयार करवाए गए हैं। इसी श्रृंखला में कृषि विपणन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत के 303 किसानों के आवेदन करवाए गए। प्रधानमंत्री कृषक साथी योजना के 5 आवेदनों का निस्तारण करवाया। बस स्टेंड पर किसान विश्राम स्थल निर्माण के 13 प्रस्ताव तैयार करवाए। सहकारिता विभाग द्वारा 322 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्राप्त किए गए। इसी प्रकार नवीन गोदाम के आवेदन तैयार करना, डेयरी काॅपरेशन सोसायटी द्वारा सहकारी बैंक में खाता खोलना जैसे कार्य किए गए। मदन लाल ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 885 पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। 7 हजार 782 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा करते हुए उन्हें कृमिनाशक औषधियां पिलाई गई। 124 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया तथा 238 पशुओं के लिए फर्टिलिटी किट वितरित की गई। 2 हजार 483 पशुपालकों विभागीय योजनाओं तथा 1 हजार 859 को गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। डेयरी विभाग द्वारा 23 संस्थाओं को प्रोविजनल डेयरी काॅपरेशन सोसायटी, 6 को डेयरी काॅपरेटिव सोसायटी में पंजीकरण किया गया। 146 नई सदस्यता देने सहित विभिन्न कार्य किए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 28 हजार से अधिक किसानों को वीबी-जी-रामजी की जानकारी दी गई। वहीं 341 स्वामित्व कार्ड वितरण, 977 स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपायाय योजना का सर्वे कार्य पूर्ण किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का प्रचार तथा 21 स्थानों पर नहरों एवं खालों की मरम्मत की आवश्यकता का चिन्हीकरण किया गया। उद्योग विभाग द्वारा 79 स्थानों पर युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन तैयार करवाए गए। ऊर्जा विभाग द्वारा 202 पात्र लोगों का पंजीकरण पीएम सूर्यघर योजना के तहत किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 230 किसानों की फाॅर्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा 17 किसानों से खसरा विभाजन से जुड़ा आवेदन करवाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!