झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रानी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को श्रद्धा भक्ति एवं आस्था के साथ मनाया गया। संस्था के ट्रस्टी एवं अध्यक्ष इंद्र कुमार मोदी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन मंदिर में फुलों का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से भी सजाया गया। मंदिर परिसर में प्रातः 6 बजे से ही पूजा अर्चना के लिए शिव भक्तों का आवागमन शुरू हो गया, जिन्हें प्रसाद वितरण भी किया गया।
रात्रि में पंडित उमेश एवं सर्वेश सहित विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, अनूप गाड़िया, अंजनी जालान, गोविन्द जालान, नवीन जालान, राकेश तुलस्यान, सीमान्त तुलस्यान, मोनू तुलस्यान, निर्मल शाह एवं पंकज जालान सहित अन्य सदस्य सपरिवार भोलेनाथ की चार प्रहर की विधि विधान के साथ रात्रि आरती एवं पूजा अर्चना के साथ भगवान् शंकर का दूध से अभिषेक भी किया गया।