झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विनोद कुमार पुजारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार प्रातः कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का आयोजन श्रीहनुमान मंदिर डिफेंस स्कूल के पीछे न्यू कॉलोनी के पास से कथास्थल विवेक नगर तक किया गया, जिसमें गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ संत श्री हरिशरण जी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का महात्तम बताते हुए विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से विवेचन किया। इस अवसर पर उनके द्वारा गाए गए भजनों पर श्रोता भक्तों ने नाचकर गाकर खुशियां मनायी। कथा के मुख्य आयोजक विनोद कुमार पुजारी ने बताया कि झुंझुनू के भगवत प्रेमी व दूर दूर से आ रहे परिवार के स्वजन व रिश्तेदारो ने कथा सत्संग का आनंद लिया। कथा सत्संग में आनंद लेने व व्यवस्था बनाने में श्रोताओं में दिनेश ढंढारिया, कुंदन सिंगडोदिया, कुंज बिहारी वशिष्ठ, सुमन, शशि वशिष्ठ, निर्मला ढंढारिया, परमेश्वर हलवाई, सुभाश जालान, निर्मल मोदी, श्रवण केजडीवाल, डॉ.डीएन तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, रुपेश तुलस्यान, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण गुप्ता, आचार्य पंडित शास्त्री विकेश शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, गोविंद पुजारी, कपिल पुजारी, रोहित (सोनू पुजारी), कलश कुमावत, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, मुरारी जांगिड़, राजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, रामचन्द्र पाटोदा, विजय कुमार शर्मा, विकाश शर्मा, कुरड़ाराम, सुरेन्दर् एडवोकेट, उदित शर्मा, जीतू जांगिड़, अनिल कटेवा, रामगोपाल शर्मा, लोकेश तेतरवारल, हेमन्त सोनी एवं झुंझुनू प्रभात फेरियों के सदस्य सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रति दिवस नित्य 5 बजे संत हरिशरण जी महाराज के अमृत प्रवचन एवं प्रार्थना सभा के पश्चात प्रभातफेरी का आयोजन भी किया जाता है।
श्रीहरिशरण जी महाराज की भागवत कथा 15 से 21 फरवरी तक, कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ
By -
February 15, 2026
0
Tags: