बाबा श्याम के पाटोत्सव महोत्सव को लेकर निकाली भव्य निशान यात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

निवाई (लालचंद सैनी): श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बाबा श्याम के दो दिवसीय द्वादशम पाटोत्सव महोत्सव को लेकर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि पाटोत्सव महोत्सव को लेकर रविवार को कंकाली माता मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना करके भव्य श्याम निशान यात्रा रवाना हुई, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु का सैलाब उमड़ पड़ा। निशान यात्रा शहर में चौहट्टी बाजार, गणगौरी बाजार, बड़ा बाजार, अहिंसा सर्किल व झिलाय रोड से होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। एक किलोमीटर लंबी निशान यात्रा में करीब 1100 से अधिक महिलाएं, पुरूष, युवक-युवतिया एवं बच्चे हाथों में श्याम बाबा का निशान थामे नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा के दौरान रथ में विराजमान बाबा श्याम के दर्शनों के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ रही। जगह-जगह भक्तों ने बाबा की आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा सहित श्याम बाबा के जमकर जयकारे लगाए। जिससे पूरा निवाई शहर भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा का श्याम मंदिर पहुंचने पर सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्याम बाबा को निशान अर्पित किए। इसके पश्चात महाआरती करके हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिलीप इसरानी, रवि अग्रवाल, चेतन पारीक, जगदीश शर्मा, सर्वेश द्विवेदी एवं सुवालाल मीणा सहित श्याम सेवा समिति के कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!