शिक्षा ही जीवन है का मुख्य मार्ग: रविप्रकाश शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): विश्व भारती माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हें मुन्ने बालकों द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही संस्था द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच प्रेमचंद बोहरा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जैन समाज के कोषाध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, भामाशाह राधेश्याम जांगिड़, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री सीताराम वर्मा, जांगिड़ समाज के सम्मेलन अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगिड़, जिला प्रभारी मनोज भांवता, पूर्व अध्यक्ष नारायण लाल जांगिड़, उपाध्यक्ष हनुमान सूरिया व विष्णु बहकवा रहे। मुख्य अतिथि डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन मे शिक्षा ही जीवन है का मुख्य मार्ग बताया। संस्था निदेशक रामेश्वर प्रसाद जांगिड ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में मंच संचालन हनुमान सिंहवाडिया व मनीष बहकवा ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पारितोषित वितरित करके सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचरण, प्रभारी प्रहलाद, सम्पत, रविन्दर, सोनू, संजना व लक्ष्मी सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!