खाटूश्याम जी मेले हेतु हिसार-जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (विजय कपूर): रेलवे द्वारा खाटूश्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04721, हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर 13.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) जयपुर से 14.50 बजे रवाना होकर 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी। यह रेल सेवा मार्ग मेें सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!