महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगी रही भक्तों की भीड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की लाईने लगी रही। इस दौरान शिवालयों में ओम नम: शिवाय व हर हर महादेव के जयकारें गूंजते रहे। शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ के चलते भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा। शहर के सबसे प्राचीन श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर व मायला कुण्ड स्थित शिवालय, नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, शिवाजी कॉलोनी स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर, किलेश्वर महादेव मंदिर, परमहंस आश्रम, जगजीत महादेव, चिंताहरण गणेशजी के मंदिर के शिवालय, श्री राधा दामोदर जी मंदिर व टीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की चार पहर की श्रद्धालुओं ने पूजा की और विधिवत अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक के बाद झांकी सजाई गई। इस दौरान नवविवाहिता महिलाओं ने शिवालयों में भगवान शिव के दरबार में जयगढ चढाकर भजन गाती रही। श्री राधा दामोदर जी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। ठाकुर जी का हरि-हर रूप में अलौकिक श्रृंगार किया। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मंदिर के पुजारी कैलाश चंद, हरि नारायण, मुकेश व नितेश पंडा के सान्निध्य में भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी व राधारानी जी का नयनाभिराम दिव्य श्रृंगार किया गया। जिसमें विष्णु (हरि) व शिव (हर) के संयुक्त स्वरूप की झलक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण-हरे राम के संकीर्तन के साथ दामोदर सरकार के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!