महाशिवरात्रि पर विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (गोविन्द गोपाल सिंह): राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में पवनपुरी बस्ती स्थित जेडीए पार्क, ओलंपिया सिटी के पास बैनाड़ रोड पर रविवार 15 फरवरी को "विराट हिन्दू सम्मेलन" आयोजित किया गया। इस दौरान शिवजी व पार्वतीजी की झांकी के साथ सभी भक्तगण बाबा रामदेव मन्दिर से भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों पर सवार होकर रवाना हुए। इनके साथ ही डीजे पर श्रीराम के भजनों व जय घोष लगाते हुए विभिन्न कालोनियों में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महेन्द्र और जुगल किशोर सोनी ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य वक्ता महानगर समरसता संयोजक महेश भारद्वाज ने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत शंकरदास महाराज नरसिंह डुंगरी वालों ने शिवरात्रि के पावन पर्व मानसिक पुजा अर्चना कराते हुए हिंदुओं की एकता पर बल दिया। वहीं सिंधु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संयोजक रामनिवास स्वामी, सह संयोजक आसू सिंह एवं सुरेश शर्मा ने सनातनी बंधुओं के सहयोग से किया। इस आयोजन में क्षेत्र के समस्त सम्माननीय सनातनी बंधुओं सहित मातृशक्ति एवं बाल गोपाल भी उपस्थित रहे। मारवाड़ी गीतों के साथ घूमर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी भक्तों को फलों की प्रसादी वितरित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!