विधायक जेठानंद व्यास के प्रयास लाए रंग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों से राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राजस्थानी साहित्य विभाग के तीन रिक्त पदों पर सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है। इसके लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा आदेश जारी किए हैं। विधायक व्यास ने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय के राजस्थानी विषय में विगत पांच वर्ष से यह पद रिक्त चल रहे थे। जबकि इस समय विभाग की यूजी और पीजी कक्षाओं में पांच सौ से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जो राजस्थान में सर्वाधिक हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान लोकसेवा आयोग ने नए सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की। इनमें राजस्थानी विषय में कुल छह अभ्यर्थियों का चयन पदस्थापन हेतु चयन हुआ। विधायक के संज्ञान में जैसे ही यह जानकारी आई, उन्होंने उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेम चंद बैरवा को इसके लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा और संस्कृति हमारी धड़कन है। इसके मद्देनजर इस विषय और संस्कृति के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध दिया। जब सूची जारी हुई तो विधायक के प्रयास रंग लाए और तीन सहायक आचार्यों की नियुक्त हुई। उन्होंने बताया कि राजकीय डूंगर कॉलेज की पिछले पांच वर्षों से लंबित मांग तो पूरी हुई है। अब विद्यार्थी यहां राजस्थानी विषय पढ़ सकेंगे, जो राजस्थानी साहित्य एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। राजस्थानी के समर्थकों और साहित्यकारों सहित विभिन्न संगठनों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है और उनके इस कार्य को राजस्थानी के विकास में मील का पत्थर बताया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!