झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वाहिदपुरा में गोपाल गोशाला के उद्घाटन के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद श्रवण फतेहपुर तथा विधायक राजेन्द्र भाम्बू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गो सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोशालाएं भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधार शिला हैं। उन्होंने गोपाल गोशाला के माध्यम से निराश्रित गोवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। ऐसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने गोशाला प्रबंधन एवं सहयोगकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वाहिदपुरा में गोपाल गोशाला का उद्घाटन: गोसेवा को बताया सामाजिक दायित्व
By -
February 23, 2026
0
Tags: