उपकरण वितरण शिविर में दिव्यांगों के खिले चेहरे

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल सनराइज अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व लावरेश्वर महादेव मंदिर के सहयोग से सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में दूसरे दिन का शिविर संपन्न हुआ। शिविर संयोजक श्यामसुंदर जालान ने बताया कि दूसरे दिन दिव्यांगों को 3 कृत्रिम हाथ, 15 पेर, 48 ट्राई साइकिल, 46 कैलिपर्स, 3 ब्लाइंड स्मार्ट छड़ी, 56 व्हीलचेयर, 82 बुजुर्ग छड़ी, 84 कान की सुनने की मशीन, 28 बैसाखीयां, 22 वॉकर, 46 शूज, कुल 433 उपकरण वितरण किये गये। दिव्यांगों को उपकरण लेने के बाद इतनी खुशियां महसूस हुई, उनके चेहरों पर मुस्कान का कोई ठिकाना नहीं था। समस्त लाभार्थी व उनके परिजनों के लिए शुद्ध सात्विक भोजन एवं चाय, स्नेक्स, अल्पाहार व लाभार्थियों को झुंझुनू में आने के बाद लाने और ले जाने की नियमित व्यवस्थाएं की जा रही है। शिविर का समापन आज सायंकाल 4 बजे जिला कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग द्वारा किया जाएगा। महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा व सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग के उप निदेशक पवन कुमार पुनिया, डॉ.एसएन शुक्ला, महेश कुमार मूंड, नागरमल जांगिड़, सुभाष चंद्र जोशी, राजदीप महर्षि, सीताराम सैनी, सूमेर सिंह कर्णावत, श्रवण कुमार गोयनका, ओमप्रकाश ककराणीया, प्रदीप कुमार शुक्ला, महावीर प्रसाद सैनी, अकराज कुरैशी, बिहारी लाल सैनी, कंचन शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमिला शर्मा, प्रीतम सिंह, डॉ.राकेश शर्मा, डॉ.महेश कुमार झाझरिया, रमजान टेलर, महावीर प्रसाद सैनी, डॉ.मनोज शर्मा एवं काफी संख्या में रामानुजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!