वीएमओयू, कोटा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल*

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार की बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय में महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। नैक से ए ग्रेड प्राप्त इस विश्वविद्यालय में एमए, एमबीए, एमकॉम, एमएससी गणित, एमएससी कंप्यूटर साइंस, बीए, बीजे, बीएलआईएस, डीएलआईएस सहित अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त डीसीए (ऑनलाइन), योग विज्ञान में डिप्लोमा सहित अन्य डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली, आंतरिक गृह कार्य व्यवस्था तथा ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश सुविधा उपल्ब्ध है। साथ ही एक साथ दो डिग्री मान्य होने की सुविधा भी छात्रों को प्रदान की जा रही है। वही पुस्तकें नहीं लेने पर छात्रों को 15 प्रतिशत की फीस में छूट का प्रावधान भी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!