तहसील स्तरीय कार्यकर्ता मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (श्रीराम इंदौरिया): नचिकेता गुरुकुल जयपुर द्वारा नारायणपुर तहसील स्तरीय कार्यकर्ता मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित न रखते हुए उसे संस्कार, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की भूमिका को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान सत्र में विद्या भारती के अलवर जिलाध्यक्ष घासीराम यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।” उन्होंने नचिकेता गुरुकुल द्वारा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक अवसरों की सराहना की।कार्यक्रम में नचिकेता गुरुकुल के सचिव देवेन्द्र धाकड़ ने संस्था की कार्यदृष्टि एवं दीर्घकालिक शैक्षिक योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा नचिकेता गुरुकुल शिक्षा को एक सतत प्रक्रिया के रूप में देखता है, जिसमें प्रतिभा की पहचान के साथ-साथ नियमित मार्गदर्शन, वैचारिक संवाद और व्यक्तित्व विकास को समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा छात्राओं को छात्रवृत्ति, बौद्धिक सत्रों, प्रतिभा विकास शिविरों एवं निरंतर संपर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नचिकेता गुरुकुल की प्रत्येक गतिविधि उसके ध्येय वाक्य चरित्र निर्माण से श्रेष्ठ नागरिक निर्माण एवं श्रेष्ठ नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से प्रेरित है।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित छात्राओं के अनुभव सत्र में प्रतिभागी छात्राओं ने गुरुकुल से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक और मार्गदर्शन कार्यक्रमों से प्राप्त लाभों पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 14 छात्राओं को एक लाख चालीस हजार रुपए का चेक राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ता मिलन सत्र में आगामी समय में तहसील स्तर पर शैक्षणिक संवाद, प्रतिभा पहचान एवं मार्गदर्शन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य अशोक सैनी ने बताया कि नचिकेता गुरुकुल भविष्य में भी इसी प्रकार चरणबद्ध रूप से अपने शैक्षिक कार्यक्रमों का विस्तार नारायणपुर तहसील में निरन्तर करता रहेगा। इस मौके पर मालीराम जोशी कोलकाता, विद्यालय अध्यक्ष वैध भवानी शंकर शर्मा, व्यवस्थापक देवेन्द्र शेखावत, सुनील कुमार शर्मा सचिव श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, महेश चन्द सैनी, पूर्व छात्र कृष्ण कुमार भादू, प्रतापगढ़ विद्यालय प्रधानाचार्य सुवालाल शर्मा, अशोक कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!