स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ एवं कपड़े के थेले किए गए वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (विजय कपूर): मानव चेतना जागृति प्रन्यास के पांच सूत्री संकल्पौ की पूर्ति हेतु स्वच्छ बीकानेर पॉलिथीन मुक्त बीकानेर के संकल्प को पूरा करने के लिए एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प 1 जनवरी 2026 को शिवबाड़ी में लिया गया था। इसी श्रृंखला में निरंतर बीकानेर के विभिन्न हिस्सों में हनुमान चालीसा पाठ एवं पॉलिथीन मुक्त बीकानेर करने के लिए स्वच्छ बीकानेर करने के लिए अभियान निरंतर चालू किया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पाठ रखा गया, जिसमें स्वामी विमर्शानंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान जी के महत्व को हनुमान तत्व को समाज में स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं हनुमान तत्व जो अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है, उस समर्पण का समाज और परिवार के निर्माण में अत्यंत आवश्यक योगदान है, सामूहिक रूप से हनुमान पाठ किया गया। आचार्य राजेंद्र जोशी के द्वारा इस अवसर पर व्यास कॉलोनी शिव मंदिर के वरिष्ठ साधक ओम जी कपूर उपस्थित रहे एवं वीणा शिक्षण संस्थान की ओर से कथक गुरु श्रीमती वीणा जोशी की ओर से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी की आरती की गई और प्रसाद के साथ में निशुल्क कपड़े के वस्त्र थेला सभी को वितरित किया गया और यह शपथ सभी ने ली की वह प्लास्टिक का पूर्णत: परित्याग कर देंगे क्योंकि एक प्लास्टिक की थैली 500 वर्ष तक भी समाप्त नहीं होती और यह पर्यावरण की बहुत बड़ी हानि है। कार्यक्रम में तबला वादन नवरत्न जोशी ने किया और विजय कपूर ने कार्यक्रम का संयोजन कर आगामी कार्यक्रमों की सूचना सभी को दी। बीकानेर को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करना और उसकी पहचान छोटी काशी के रूप में क्रियान्वित रहे, इस पांच सूत्री कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य है। स्वयं रूपांतरण ही सबसे बड़ा समाज सेवा है के मंत्र को समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से मानव चेतना जागृति पर प्रन्यास करता रहा है। इसके प्रमुख प्रेरक और मार्गदर्शक ब्रह्मलीन परमपूज्य स्वामी सम्वित सोमगिरि जी महाराज हैं। महाराज की ही प्रेरणा से इस न्यास का गठन किया गया और उन्हीं के आशीर्वाद से यह विगत 25 वर्षों से देश-विदेश में कार्य कर रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!