झुंझुनू: रेलवे अंडरपासों में जलभराव का स्थाई समाधान करने की मांग: बृजेंद्र सिंह ओला

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने 12 फरवरी को संसद में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे देश के रेलवे अंडरपासों में पानी भरने की समस्या को गंभीर मुद्दे के रूप में उठाया। सांसद ने कहा कि सरकार स्वयं मान चुकी है कि झुंझुनू जिले में 63 और राजस्थान में कुल 1,918 अंडरपास ऐसे हैं, जहाँ हर मानसून में जलभराव होता है। इसके बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जो सरकार की गंभीरता की कमी को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि अंडरपासों में पंप लगाना, पानी को मोड़ना या बारिश के दौरान रास्ता बंद कर देना केवल अस्थायी उपाय हैं और जनता की परेशानियों को कम नहीं कर पाते। हर साल बरसात में वही हालात, वही दुर्घटनाएं और वही आमजन—मजदूर, किसान, विद्यार्थी और कर्मचारी की कठिनाइयाँ होती हैं, जबकि समाधान के नाम पर केवल आश्वासन दिए जाते हैं।
ओला ने स्पष्ट किया कि जब तक अंडरपासों में स्थायी जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जिम्मेदार निगरानी प्रणाली लागू नहीं होती, तब तक हर साल जनता को इसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस संकट का स्थायी समाधान करने और आम जनता के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने की मांग की। सांसद कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह मुद्दा जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!