पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बा पिलानी तालाब के पास प्रेरणा स्थल पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर बुधवार को 58वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान पिलानी शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सूरजगढ़ निवासी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ हुई, तत्पश्चात भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता और स्मृति संस्थान के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सोनी ने अपने संबोधन में दीनदयाल जी के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दीनदयाल जी का पिलानी से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने 1935 से 1937 तक बिरला स्कूल पिलानी में पढ़ाई की और बाद में कानपुर में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सोनी ने बताया कि दीनदयाल जी संघ से जुड़कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष कार्यकाल में महामंत्री रहे और राष्ट्रवादी विचारों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सज्जन कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा, डॉ.रमेश जाजू सहित अन्य वक्ताओं ने भी दीनदयाल जी के जीवन, उनके योगदान और विचारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट हजारी लाल सुनिया ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्था पिलानी शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश टेलर, समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद डांडा, संतोष कुमार दुल्लड़, रत्न सिंह श्योराण, किशोर सिंह बिट्स पिलानी, विरेन्द्र सिंह राठौड़, विकास सोनी, अविनाश गुप्ता, डॉ.नवीन ठोलिया, नरेन्द्र बाठोलिया, मधुसुदन शाह, मुकेश रूंथला, मनोज डाबड़ीवाला सहित बड़ी संख्या में दीनदयाल जी के अनुयायी उपस्थित रहे। अंत में संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश टेलर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उपस्थितियों का आभार व्यक्त किया।
पिलानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
By -
February 12, 2026
0
Tags: