रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए मिला पर्याप्त बजट

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: वर्ष 2026-27 में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल विकास के लिए अनेक कार्य प्रगति पर है। नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। क्षमता बढोतरी के लिए कार्य त्वरित गति के साथ निष्पादित किए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2024-25 में 70 किलोमीटर निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया तथा इस वर्ष अभी तक 94 किलोमीटर नई लाइन एवं दोहरीकरण के कार्य पूरे किए गए है तथा मार्च 2026 तक 29 किलोमीटर का कार्य और पूर्ण कर लिया जायेगा। वर्ष 2026-27 में 350 किलोमीटर से अधिक नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 2026-27 में रेलवे को अभी तक का सबसे अधिक रिकार्ड 2.78 लाख करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। राजस्थान के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में पहली बार 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक 10228 करोड़ रूपए प्रदान किए गए है। हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण परियोजनाओं की प्रगति में निधि के कारण कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सभी कार्य सुगमता से प्रगति करेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे में जयपुर-सवाई माधोपुर दोहरीकरण, आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक, तरंगा हिल-आबु रोड़ नई लाईन सहित लगभग 1500 किलोमीटर से अधिक के नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य प्रगति पर है और अनुपगढ़-बीकानेर नई लाईन, रास-बिलाड़ा नई लाईन, बठिंडा-हनुमानगढ़-सुरतगढ़-बीकानेर दोहरीकरण सहित 1500 किलोमीटर से अधिक के कार्य स्वीकृति के विभिन्न चरणों में है। इसके साथ ही बीकानेर बाईपास, खाटू श्यामजी-सालासर-सुजानगढ़ नई लाईन, देवगढ़-मदारिया-मारवाड़ सहित 2000 किलोमीटर से अधिक के नई लाइन व दोहरीकरण के सर्वें प्रगति पर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!