जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का छह दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव प्रवाह, कॉलेज के वार्षिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता मेटाक्यूब सॉफ्टवेयर के सह-संस्थापक पारिजात अग्रवाल ने की और इन्फोसिस लिमिटेड के ग्रुप प्रोजेक्ट मैनेजर मनन गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात संस्थान के अध्यक्ष सुरजा राम मील, निदेशक जयपाल मील और निदेशक (अकादमिक) प्रो.एसएल सुराणा ने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ.सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि कामयाबी की परिभाषा केवल सफलता मिलना नहीं होता, विनम्रता के साथ जीवन जीना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार रचना मील, प्राचार्य प्रो.रमेश कुमार पचार, वाईस चेयरमैन अनिल बाफना, डीन डॉ.आरके जैन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। प्रो.सुराणा ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
*हुये विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम*
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने नृत्य, नाटक एवं गायन की शानदार प्रस्तुतियां से पूरे माहौल को कल्चरल एक्टिविटीज के रंग में सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में 'नवरस' की थीम पर आधारित नृत्य शिव तांडव, ऑपरेशन सिंदूर और नाटकों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें श्रृंगार, करुणा, वीर, हास्य, वीभत्स, अद्भुत, भयानक, रौद्र और शांत रस का प्रदर्शन किया गया।