कदम्ब का ‘कन्यादान महादान’ बना आशा की माला: कुंड रोठ की दो निराश्रित बेटियों को मिला समाज का संबल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (श्रीराम इंदौरिया): कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ द्वारा संचालित ‘कन्यादान महादान’ अभियान के अंतर्गत कुंड रोठ गाँव की दो निराश्रित बेटियों भानु एवं प्रिया के विवाह हेतु सामूहिक सहयोग से कन्यादान किया गया। दोनों बालिकाएँ अत्यंत निर्धन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं तथा उनके पिता एवं भाई का साया भी नहीं है। संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि कदम्ब फाउंडेशन का उद्देश्य समाज की ज़रूरतमंद बेटियों को सम्मानजनक भविष्य का संबल देना है। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल ने कहा कि जैसे बिखरे हुए मोतियों को जोड़कर सुंदर माला बनती है, उसी प्रकार समाज के छोटे-छोटे सहयोग मिलकर किसी बेटी के जीवन को सुरक्षित और सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम के संबंध में महिला अध्यक्ष श्रीमती कपुरी, सचिव श्रीमती इंदु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा गोयल ने बताया कि दोनों बेटियों को समान रूप से गृहस्थी का आवश्यक सामान प्रदान किया गया, जिसमें मिक्सर-ग्राइंडर, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, गैस चूल्हा, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, डबल बेड का कंबल-चादर, 11-11 साड़ियाँ, गिफ्ट आइटम्स तथा नकद राशि शामिल रही। उन्होंने बताया कि ‘कन्यादान महादान’ अभियान पिछले डेढ़ वर्ष से निरंतर चल रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 36 बेटियों का कन्यादान कदम्ब फाउंडेशन, बहरोड़ द्वारा किया जा चुका है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!