झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां झुंझुनूं विभा खेतान द्वारा मंडावा गिरदावर सर्किल अंतर्गत आयोजित ग्राम उत्थान शिविर भीमसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाऊ, भीमसर, शेखसर, तोलियासर तथा सीगड़ा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सदस्यों को विभिन्न सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान खेतान द्वारा शेखसर, तोलियासर एवं भीमसर ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम एवं कार्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हांकन, सरस पार्लर खोलने तथा जन औषधि केंद्र के संचालन से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिविर में केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, झुंझुनूं की अधिशाषी अधिकारी सुमन चाहर, सहकारी निरीक्षक अविनाश महला सहित संबंधित समितियों के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
ग्राम उत्थान शिविर भीमसर का निरीक्षण, सहकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
By -
February 05, 2026
0
Tags: