देपालपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS) इंदौर द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत संतोष ठाकुर को देपालपुर ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रान्ताध्यक्ष मुरली मनोहर अजरिया एवं संस्थापक सतीश खरे के निर्देशानुसार तथा सह संस्थापक बृजेश असाटी, प्रान्त संयोजक पवन खरे, प्रान्त महामंत्री विनोद राठौर एवं प्रांतीय आईटी प्रभारी राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। संगठन द्वारा उन्हें देपालपुर ब्लॉक अंतर्गत ब्लॉक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संगठन को आशा है कि ठाकुर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, कुशलता एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से करते हुए शिक्षक हितों के संरक्षण एवं कर्मचारी कल्याण कोष म.प्र. (PMUMSMP) को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी हिमांशु ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारी जयेन्द्र मकवाना, आजाद पटेल, मुकेश माथुर आदि ने संतोष ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
3/related/default