डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार: शैक्षणिक परीयोजनाएँ एवं छात्र स्टाटर्टअप्स विषय पर तीन दिवसीय स्टूडेंट वर्कशॉप का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) में गुरुवार, 05 फरवरी 2026 को आईपीआर सेल के द्वारा, “डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार: शैक्षणिक परीयोजनाएँ एवं छात्र स्टाटर्टअप्स” विषय पर तीन दिवसीय स्टूडेंट वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.राजीव अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग, एमएनआईटी जयपुर उपस्थित रहे। उन्होंने शैक्षणिक अनुसंधान, डिजिटल नवाचारों एवं छात्र स्टार्टअप्स के संदर्भ में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान में उन्होंने राष्ट्रीय नवाचार भंडार (National Innovation Repository), TIDE 2.0 योजना, NIDHI 4 COVID 2.0, YUKTI – National Innovation Challenge तथा BIRAC–BIG जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनके माध्यम से नवाचारी विचारों को प्रोटोटाइप, स्टार्टअप और व्यावसायीकरण तक पहुँचाने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर आईपीआर सेल के संयोजक डॉ.सविता चौधरी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। डॉ.प्रवीण सारस्वत ने स्टूडेंट वर्कशॉप का महत्त्व बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य वक्ता तथा आयोजको को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकाय समन्वयक के रूप में सुश्री स्मृति जैन एवं नवीन जैन तथा छात्र समन्वयक अन्वेषा शर्मा एवं आर्यन शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!