निवाई (लालचंद सैनी): शहर में आस जी महाराज की ढाणी में बुधवार की देर शाम एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि खणदेवत रोड पर स्थित आसजी महाराज की ढाणी निवासी कृष्णा मीणा पुत्र छोटू मीणा ने बुधवार की देर शाम मकान की छत पर लगे कडे से सूतली के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक ट्रैक्टर-ट्रॉली से मजदूरी करता था। आत्महत्या करने के समय पर उसका पिता छोटू मीणा बकरियां चराने एवं उसका भाई ढाबे पर काम करने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा तैयार करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
3/related/default