डूंगर काॅलेज में हुई पीपल के पेड़ की पूजा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (विजय कपूर): सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में मंगलवार को अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की गयी। प्रो.पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में सुख शांति एवं समृद्धि हेतु यह पूजा अर्चना की गयी। प्राचार्य प्रो.राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2019 में स्थापित इस पेड़ का प्रतिवर्ष केक काटकर जन्मदिन भी मनाया जाता है। उल्लेखनीय है उक्त वृक्ष डाॅ.राजेन्द्र पुरोहित एवं डाॅ.अनिला पुरोहित के सौजन्य से ही गट्टे सहित स्थापित किया गया था। प्राचार्य प्रो.पुरोहित ने बताया कि काॅलेज प्रशासन महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध है। उन्होनें बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है। इस अवसर पर प्रो.अन्नाराम शर्मा, प्रो.स्मिता शर्मा, प्रो.आनन्द खत्री, डाॅ.घनश्याम बिट्ठु, प्रो.कैलाश स्वामी एवं बागवान बृजरत्न सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!