सिंथल के पास बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से कई यात्री घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (विजय कपूर): जिले के सीथल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। बीकानेर की ओर आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया गया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लेकर गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!