कार्यकर्ता पार्टी की रीढ: प्रभाती लाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): आरएलपी पार्टी के अजमेर सह प्रभारी प्रभाती लाल जाट का कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्वागत किया। सह प्रभारी प्रभाती लाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतराज एवं नगर ईकाई के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसें। इस दौरान आरएलपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सह प्रभारी प्रभाती लाल का इन्दिरा कॉलोनी, झिलाय रोड एवं बाईपास सहित जगह जगह जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा करके एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, बद्री गुरुजी, शंकर नारोलिया, लोकेश, संजय बराला, हनुमान जाट, रामेश्वर चौधरी व कमल पलेई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!