नो दिवसीय सिलाई स्कूल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जमात के सामुदायिक भवन में राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में उन्नयन समिति द्वारा 26 गांव में सिलाई स्कूल के संचालन के लिए चयनित सिलाई स्कूल शिक्षिकाओं का 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आरकेसीएल एडी रविंद्र शुक्ला व कंपनी सचिव मधु राठी द्वारा फीता खोलकर किया गया। शिविर में राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड से एडी रविंद्र शुक्ला, मधु राठी, विजेन्द्र, मायाराम, उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की सोशल काउंसलर डॉ.सुनीता शर्मा, एडवोकेट नीतू विजय, समिति सचिव विजय पाराशर, मोती लाल व जिला कोर्डिनेटर धोली वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। रविंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षित महिलाएं स्वयं भी उद्यम खोलेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं के आजीविका को बढ़ाने के लिए एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त 26 गांवों में 26 महिलाएं अपने गांवों में सिलाई स्कूल खोलेंगी और गांव की लड़कियों व महिलाओं को सिलाई सिखाकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर गीता देवी, ममता देवी, भंवर सिंह व विशाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!