बीकानेर (प्रमोद आचार्य): बालिकाओं के सशक्तिकरण में वैश्विक शिक्षा की भूमिका को ध्यान रखते हुए मोहाली के बैडफोर्ड स्कूल द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे बसंत विहार होटल में ‘बालिकाओं के सशक्तिकरण में ग्लोबल एजुकेशन की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। बैडफोर्ड स्कूल की मार्केटिंग हैड मनजीत मादरा ने बताया कि सेमिनार के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट तथा बीकाजी के एमडी दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है, जिससे वे शैक्षणिक रूप से सशक्त बनें और नेतृत्व, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। सेमिनार में ग्लोबल एज्यूकेशन के अवसर, अंतरराष्ट्रीय करियर मार्गदर्शन, स्कॉलरशिप, नई शिक्षा पद्धतियों तथा बालिकाओं के समग्र विकास पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पैनल का निर्धारण किया गया है। इसमें दीपक अग्रवाल, किशोर सर, पेरेंटिंग कोच डाॅ. चंद्रशेखर श्रीमाली, इंग्लैण्ड की नाओमी एरकिंस तथा मनजीत मादरा को शामिल किया गया है। इसमें शहर के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहेंगे।
‘ग्लोबल एज्यूकेशन’ पर सेमिनार शनिवार को: बालिकाओं के सशक्तिकरण पर होगा मंथन
By -
February 24, 2026
0
Tags: