अनेक मोहल्ले में वैदिक मंत्रोचार के साथ हुए थम्भ पूजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): शुरू होते ही शहर में पहले दिन अनेक मोहल्ले में थम्भ पूजन हुए। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहर के लालाणी व कीकाणी व्यास मोहल्ला तथा चौथानी ओझाओं के चौक में भी थम्भ पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। कीकाणी व्यासों के चौक में थंभ पूजन के दौरान नारायण व्यास, काला महाराज, बबलू व्यास, मांगीलाल व्यास, श्रीकिशन व्यास, सिकरम व्यास सहित बड़ी से संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद थे। इसी प्रकार थम्भ पूजन के दौरान लालाणी व्यासों के चौक में मखनलाल व्यास, सुरेंद्र कुमार व्यास, कानू लाल व्यास, उमेश कुमार व्यास, अमित व्यास, माधव व्यास, विमल व्यास, गोविंद व्यास, लालचंद व्यास, विजय कुमार व्यास, श्रीनाथ व्यास, प्यारे मोहन व्यास, चंद्र व्यास, बद्री नारायण व्यास, बालमुकुंद व्यास, बाला महाराज, टीटिया महाराज, चंद्रशेखर व्यास, केशव व्यास, धैर्य आचार्य, विट्ठल व्यास, महेंद्र व्यास, हनुमान व्यास व पंडित श्रीकांत व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे। चौथानी ओझा के चौक में श्री हनुमान जी मंदिर के आगे थम पूजन हुआ। पूजन पंडित पूनमचंद, जमू, शत्रुघ्न ओझा व अमरनाथ ओझा के द्वारा करवाया गया। जिसमें मोहल्लावासी श्याम सुंदर ओझा, एडवोकेट मदन गोपाल व्यास, अशोक कुमार, बंटी ओझा, अजय ओझा, भगवान दास, मुन्नाजी, रोनक़ ओझा, कान्हा, शरद ओझा, आनंद ओझा, शंकर ओझा आदि मौजूद थे। थंभ पूजन के बारे में एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया कि होलका में आसुरी दुष्ट शक्तियों का प्रभाव अत्यधिक हो जाता है। इनसे बचने के लिए थंभ का पूजन होता है। थंभ में नरसिंह क्षेत्रपाल भैरव सहित अन्य देवी देवता निवास करते हैं वह हमारी रक्षा करते हैं इसलिए थम पूजन होता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!