झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के गुड़ागोडजी में आएंगे। कार्यवाहक जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर 10:30 बजे गुड़ागोडजी पहुंचेंगे। यहां वे निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
3/related/default