झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निर्वाचन विभाग के निर्देशों के तहत 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जो 14 फरवरी को किया जाना था, अब वह 21 फरवरी शनिवार को किया जाएगा। कार्यवाहक जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा अंतिम प्रकाशन की तिथि में संशोधन किया गया है।
3/related/default