माली समाज आम चौरासी की बैठक कल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शुक्रवार को माली समाज आम चौरासी की बैठक पहाड़ी चुंगी नाका के पास स्थित शैखावाले भैरुजी मंदिर परिसर में आयोजित होगी। माली समाज के तहसील अध्यक्ष राम अवतार सैनी ने बताया कि 22 फरवरी को निवाई में होने वाले जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामाजिक संगठन एवं समाज हित के निर्णय भी लिए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलनो पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सभा स्थल पर ही की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!