छत्रपति शिवाजी महाराज को किया याद, पुष्प अर्पित करके किया नमन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में शिवाजी पार्क में शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ता राकेश खारोल ने कहा कि शिवाजी महाराज वीर योद्धा थे। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मुगलों को चुनौती दी और वर्ष 1674 में हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को एक पर्व की तरह मनाना चाहिए। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में शहर मंत्री रामकेश मीणा, सियाराम शर्मा, नरेश कसाना, सुरेश पारीक, राकेश खारोल, टीकमचंद वर्मा, रामकिशन गुर्जर, सोनू सैनी, अंतिमबाला पारीक, रीना प्रजापत, सावित्री सैनी एवं अनीता रैगर सहित कई महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!