निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत नटवाड़ा प्रशासक नीता कंवर को राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासक के पद से पदमुक्त कर दिया है। नीता कंवर के विरुद्ध जांच रिपोर्ट में पद का दुरूपयोग करने, कोरम पूर्ति के अभाव में ग्राम सभा में जीर्ण-शीर्ण भवनों को नीलाम करने, निर्मित राजकीय भवनों की भूमि को बिना सक्षम स्वीकृति के नीलामी की कार्यवाही करने, सरकारी भवनों की सामग्री की नीलामी नहीं कराने से राजस्व हानि होने, कृषि पर्यवेक्षक भवन एवं कांजी हाउस की चारदीवारी को बिना गिराए ही नीलाम करने एवं नियम विरूद्ध पट्टे जारी करने सम्बन्धी आरोप प्रमाणित होने पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव द्वित्तीय त्रिलोक चन्द मीना ने नीता कंवर को नटवाड़ा प्रशासक के पद से पदमुक्त कर दिया।
3/related/default