पिलानी के लीखवा में सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक काला का अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के लीखवा गांव में रविवार को झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का नागरिक अभिनंदन किया गया। लीखवा की अलीपुरियों की ढाणी में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाई और श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ता सांसद ओला व विधायक काला को डुलानिया से लीखवा तक 8 किलोमीटर तक डीजे व बाइक रैली के साथ लेकर आए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जम कर कटाक्ष किये। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि 2012 में उनके मंत्री रहते ही जिले को इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना को स्वीकृति दे दी गई थी। इस योजना के तहत 2050 तक जिले की जनता को पेयजल की आपूर्ति की जानी थी लेकिन अब उस योजना पर काम करने की बजाय यहां के बीजेपी नेताओं में श्रेय लेने की होड़ चल रही है। विधायक काला ने विधानसभा में सरकार और प्रतिपक्ष के बीच 2 साल बनाम 5 साल के मुद्दे पर हंगामे को लेकर कहा कि राज्य की पर्ची सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विधायक काला ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों जैसे अन्य विकास कार्य उनकी अनुशंसा से स्वीकृत होकर पूर्ण हुए हैं, लेकिन कुछ लोग इन कार्यों का श्रेय लेने के लिए केवल फीता काटने पहुंच रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता “जेब में कैंची लेकर घूम रहे हैं” और दूसरों के कराए कार्यों को अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने आगे भी कई विकास कार्यों को लेकर सांसद ओर विधायक को ज्ञापन सौंपा। मंच संचालन श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!