डॉ.अनमोल का झुंझुनू में हुआ सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कवि व लेखक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल का वीरवर झुझार सिंह संस्थान झुंझनू द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान डाॅ.अनमोल को लोक संस्कृति खेल, धरोहर और जीवन मूल्यों पर आधारित लेखन कार्य के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र व शाॅल प्रदान कर डॉ.अनमोल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू थे। वहीं अध्यक्षता राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने की। इनके अतिरिक्त संरक्षक बजरंग लाल नेहरा, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनू के अध्यक्ष मनोज मील, वैज्ञानिक सुधीर तेवतिया, प्रधान फाॅर्म के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुण्डा, ताराचंद गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी हैप्पी खीचड़, समिति के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह नेहरा व सचिव सुरेश जाखड़ सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्व समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!