निवाई (लालचंद सैनी): जिला माली रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शिवाजी पार्क रोड स्थित माली समाज छात्रावास में किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पांचू लाल सैनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री डॉ.प्रभु लाल सैनी, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, माली महासभा के अध्यक्ष सीएल सैनी, भावना सैनी ने मां सावित्री बाई फुले व ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जगतगुरु तनीषा सनातनी, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, दौसा जिला प्रमुख हीरालाल सैनी रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व माली समाज पहाड़ी चुंगी नाका से एक समूह के रूप में एकत्रित होकर रैली के रूप में रवाना हुआ। जो वेयर हाऊस, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल, झिलाय रोड, शिवाजी पार्क रोड होता हुआ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जहां पर सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार तिलक लगाकर, माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। संबोधन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ.प्रभु लाल सैनी ने कहा कि जब तक आपका ग्राउंड सभी तरह से मजबूत नहीं होगा तब तक आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते, इसलिए आपको धरातल पर हर क्षेत्र में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखना होगा। आपको अपनी पहचान स्वयं बनानी होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी एकता के साथ काम करना होगा, जब लोग आपको पूछेंगे। इसी प्रकार भावना सैनी ने कहा कि समाज में दहेज एक बहुत बड़ी कुप्रथा है, जिसको हम सबको मिलकर समाप्त करना होगा। दहेज के कर्ज से ही समाज पिछडता है, इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए दहेज की कुप्रथा को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को दहेज नहीं शिक्षा से सक्षम बनाना होगा। शिक्षित व्यक्ति संपन्न अपने आप बन जाता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को भी समाज को जागरुक कर छोड़ना होगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामावतार सैनी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दुर्गा लाल सैनी, बाबूलाल सैनी, रमेश सैनी, कन्हैया लाल सैनी, राम सहाय मुंशी, पूर्व सरपंच शंकर लाल सैनी, प्रेमचंद सैनी, सीताराम सैनी सहित सैकड़ो माली समाज के लोग मौजूद रहे।
प्रतिभा और पानी किसी की मोहताज नहीं होती है, वह अपना रास्ता स्वयं तय करती है: पूर्व कृषि मंत्री डॉ.प्रभु लाल सैनी
By -
February 22, 2026
0
Tags: