महिला पत्रकार रुचि के समर्थन में उठी आवाज, कार्यवाही की मांग तेज

AYUSH ANTIMA
By -
0


 
अलवर: महिला पत्रकार रुचि के साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न के विरोध में पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि एक महिला पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर पाएगा। स्वतंत्र रिपोर्टर एवं अलवर पत्रकार संघ जार के पूर्व जिलाध्यक्ष व राजगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रवक्ता देशबंधु जोशी ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ तभी निष्पक्ष मजबूत रह सकते हैं, जब पत्रकारों को स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असमाजिक तत्व जातिवाद के नाम पर समाज में जहर फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में महिला पत्रकार के साथ हुई शर्मनाक घटना सोशल मीडिया पर सर्वाधिक वायरस निंदाजनक, जो एक कुछ संगठित लोग महिला पत्रकार को प्रताड़ित कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ एकता और संघर्ष ही समाधान का मार्ग है। जोशी ने कहा कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और बैठकें आयोजित कर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों और समाज के जागरूक वर्ग से महिला सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!