पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने किया "फागणिया फुटबॉल" मैच के पोस्टर का विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (प्रमोद आचार्य): बीकानेर की मस्त होली का प्रतीक "फागणिया फुटबॉल" मैच 28 फरवरी, शुक्रवार को शाम 5 बजे से बजे धरणीधर मैदान बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। यह मस्ती भरा मैच शाम गहराने तक चलेगा। इस अनूठे फुटबॉल मैच को लेकर आयोजन समिति ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आयोजन समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक, बीकानेर कावेंद्र सागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फागणिया फुटबॉल को बीकानेर की शुद्ध होली को जीवित रखने का एक अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने बीकानेर वासियों को होली के त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजित समिति के सीताराम कच्छावा, गोपाल कृष्ण हर्ष, अशोक सोनी, बलदेव भादानी, गिरिराज पुरोहित, जुगल किशोर जोशी, शशि मोहन दरगड आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि बीकानेर में लंबे समय से होली के अवसर पर मस्ती से भरा फागणिया फुटबॉल मैच होता है। इसमें दो टीम में होती है, दोनों टीमों के खिलाड़ी किसी चर्चित हस्ती का स्वांग रचकर मैदान में खेलने आते हैं। आपको इस मैदान में नरेंद्र मोदी, डॉनल्ड ट्रंप, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी सहित अनेक देवी देवता खेलते नजर आएंगे। यह सारे बीकानेर के लोग ही होंगे, जो विभिन्न हस्तियों के गेटअप में नजर आएंगे।
*मैच में भाग लेना है तो इनसे संपर्क करो*

फागणिया फुटबॉल मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैया लाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गा शंकर आचार्य, गिरिराज पुरोहित, अशोक सोनी, जुगल किशोर जोशी से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!