सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा सूरजगढ़ का शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl सूरजगढ़ ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका बीके मंजू ने आए हुए अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंजू दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के निमित्त महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में ब्रह्माकुमारी सूरजगढ़ केंद्र पर शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी सेंटर नारनौल से राजयोगिनी बीके कमल दीदी मुख्य वक्ता थी। राजयोगिनी बीके कमल दीदी ने अपने उध्बोधन में शिव परमात्मा की महिमा सहित सभी से अपने जीवन में पवित्रता अपनाने के साथ साथ में कौन और मेरा कौन के बारे में विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह रूपी पांच विकारों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शिव बाबा का झंडा फहराया गया। समारोह के मुख्य आतिथि डॉ.रचना काजला व विशिष्ट अतिथि राधेश्याम भाई थे। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका बीके मंजू, मातादीन भाई, भंवर लाल भाई, राजेंद्र भाई, मनोहर लाल भाई, महेंद्र भाई, धर्मपाल भाई, सज्जन भाई सहित सेंटर के समस्त भाई बहन उपस्थित रहे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा सूरजगढ़ में मनाया गया शिवरात्रि महोत्सव
By -
February 01, 2026
0
Tags: