भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में केंद्रीय आम बजट 2026 को सुना

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 9वे आम बजट को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी के साथ सुना। मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में व भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बजट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बजट दूरदर्शी सर्व समावेशी और देश के लिए विकासोन्मुखी बजट है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने बताया कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही किसानो, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों व आम नागरिकों के कल्याण एवं उनकी उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी के द्वारा मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा का बुके भेंटकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!