निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में अनेक लाभान्वित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बाबा गंगाराम अतिथि भवन में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू के तत्वाधान में स्व.श्री रामावतार मोदी एवं स्व.श्रीमती गीता देवी मोदी की पूण्य स्मृति में मोदी परिवार के सहयोग से लगाया गया। जानकारी देते हुए ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि शिविर में 190 नेत्र रोगियों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.नंद किशोर टीबड़ा, टीबड़ा आई हॉस्पिटल एंड रेटिना सेंटर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच कर 27 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया गया, जिनके निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किये जायेंगे। रोगियों के लिए दवाई, रहने एवं खाने की सभी व्यवस्थायें निःशुल्क रहेगी। शिविर में ओमप्रकाश मोदी, भामाशाह विश्वनाथ टीबडा, गणेश हलवाई चिडावावाला, रामावतार हलवाई चिडावावाला, परमेश्वर हलवाई, सुनील मोदी, प्रमोद शर्मा चौटिया, संजीव मोदी, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, अनुज गाड़िया, मुकेश गुप्ता, श्रीगोपाल हलवाई, हरीश जगनाणी, पवन बिसाऊ वाला, दिनेश जालान, डॉ.डीएन तुलस्यान, विनय बिसाउवाला, जितेंद्र लोहिया, पुनित शर्मा एवं ताराचंद गुप्ता सहित अन्यजन उपस्थित थे, जिन्होंने शिविर सेवा कार्यो में सहयोग किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!