बीकानेर: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अधिकारिता द्वारा पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 160 संभागियों की भागीदारी रही। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डाॅ.अनुराधा सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस एक राष्ट्रीय उत्सव है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है। इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समावेशी समाज का निर्माण करना है। इसके बाद जागृति वर्क फ्रॉम हॉम योजना के अन्तर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से पी.पी.टी प्रजेंटेशन देकर महिलाओं को समझाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा सहायक वन संरक्षक श्रीमती पूजा पंचारिया ने राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। माहवारी स्वच्छता एवं मोनोपॉज के बारे में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जयबाला ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखना संक्रमण से बचने और स्वास्थ के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के विभिन्न प्रश्नों के जवाब दिए। विशिष्ट अतिथि डॉ.रीमा राठौड़ ने स्वस्थ महिलाओं के आहार के बारे में जानकारी दी और बताया कि महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में बताया। श्रीमती गायत्री ने नृत्य प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती आचार्य ने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने सफल महिलाओं के व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी दी। इस दौरान म्यूजिकल चेयर व गुब्बारा फुलाना प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। म्यूजिकल चेयर में प्रथम, द्रोपदी, द्वितीय पिंकी और तृतीय पर्मा रही। गुब्बारा प्रतियोगिता में प्रथम पिंकी, द्वितीय पूनम, तृतीय चम्पा रही। विेजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रचेता श्रीमती विजय लक्ष्मी जोशी प्रचेता द्वारा ने आभार जताया। इस दौरान पर्यवेक्षक ज्योति विश्नोई, विमला विश्नोई, पीएसएसके स्टाफ व जेन्डर स्पेशलिस्ट कार्तिक बोहरा, सखी वन स्टॉप सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता गोदारा ने किया।
राष्ट्रीय महिला दिवसः पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित
By -
February 13, 2026
0
Tags: