साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित: संपर्क पोर्टल व फ्लैगशिप योजनाओं की हुई समीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान व सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई और पोर्टल के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न होकर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित होना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। बैठक के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक सृष्टि, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह लांबा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!