मंड्रेला (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत जखोड़ा के गांव जवाहरपुरा में बुधवार को 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास चिड़ावा के निवर्तमान प्रधान रोहिताश धांगड़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधान धांगड़ का साफा व माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए धांगड़ ने कहा कि जखोड़ा व जवाहरपुरा के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए ही जखोड़ा को नवगठित ग्राम पंचायत बनाया गया। उन्होंने बताया कि जवाहरपुरा से जखोड़ा तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण 60 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में कैप्टन बनवारी लाल, ठेकेदार रामसिंह पचार, ओमप्रकाश, रामनिवास, धर्मवीर, विनोद पचार, दरिया सिंह, रामस्वरूप, बुलकेश, रणधीर सिंह, जय सिंह, विशाल, नरेंद्र कुमार, सुभाषचंद्र, जेपी पचार, दुलीचंद, रघुवीर सिंह व दीपेश चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन सुनील कुमार ने किया।
3/related/default