बांदीकुई (श्रीराम इंदौरिया): जब प्रशासन की नाक के नीचे गंदगी तो बांदीकुई का क्या हाल। शहर में एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित पंचायत समिति परिसर में इन दिनों गंदगी का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर के सामने जमा कचरा, बदबू और गंदे पानी के कारण महिलाओं एवं आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई बार गंदगी की शिकायत नगर पालिका प्रशासन को की गई लेकिन प्रशासन के जूं तक नहीं रेंग रही। मंदिर आने वाले भक्तों एवं महिलाओ का सवाल है कि जब प्रशासन की नाक के नीचे ही गंदगी का यह आलम है तो शहर के अन्य वार्डों एवं नाले नालियों का क्या हाल होगा। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठाते हैं, संवेदकों के ऊपर प्रशासन का पूरा आशीर्वाद बना हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत बेहद निराशा जनक है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, नाले नालियां भरे हुए हैं, जिसके कारण बीमारियों का घर बना हुआ है, जल भराव के कारण डेंगू मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। डीडीटी, फिनाइल एवं फॉगिंग का छिड़काव सिर्फ कागजों में हो रहा है। वार्डवासी इन छिड़कावों का महिनो से कर रहे है इंतजार लेकिन अधिकारी अपनी आंखें मुंद बैठे हुए हैं।
एसडीएम कार्यालय के सामने पंचायत समिति परिसर माता वैष्णो मंदिर के पास गंदगी का आलम
By -
February 28, 2026
0
Tags: