जोधपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानव मात्र की भलाई और नेक कार्य जोधपुर के समाजसेवी हरदीप सलूजा (रॉयल प्रॉपर्टीज) द्वारा महात्मा गाँधी अस्पताल मे श्रीमती तेजकँवर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी की प्रेरणा से डॉ.फ़तेह सिंह भाटी, अधीक्षक महात्मा गाँधी हॉस्पिटल को हरदीप सलूजा ने अपने जन्मदिवस पर तीन रक्तचाप उपकरण (बीपी इंस्ट्रूमेंट्स) अस्पताल में आने वाले मरीजों की रक्तचाप की जांच सही तरीके से हो और सही समय पर निदान हो। इस हेतु 3 रक्तचाप उपकरण भेंट करके सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया। इस दौरान श्रीमती तेजकँवर ने हरदीप सलूजा का आभार प्रकट किया। समाजसेवी सलूजा ने भविष्य मे भी इस तरह के नेक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
समाजसेवी हरदीप सलूजा ने 3 रक्तचाप उपकरण भेंट करके सेवा का अनुपम उदाहरण किया पेश
By -
February 28, 2026
0
Tags: