पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिंदू महिला सभा विंग में सावित्री देवी को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष एवं रमेश देवी यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की प्रेरणा तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि महिला शक्ति के योगदान को किसी भी क्षेत्र में नकारा नहीं जा सकता और दोनों पदाधिकारी सनातन धर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नियुक्ति पर सावित्री देवी व रमेश देवी यादव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृशक्ति को संगठन से जोड़ना और महिला वर्ग को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनके मनोनयन पर झुंझुनूं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पुनिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी, मनोज कुमार बराला, कुलदीप सिंह राठौड़, अनिल कौशिक सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।
अखिल भारत हिन्दू महासभा में सावित्री देवी व रमेश देवी यादव को मिली जिले की जिम्मेदारी
By -
February 16, 2026
0
Tags: