सेल्यूट आर्मी ग्रुप में मनाया "ब्लैक डे": पुलवामा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर व कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: सेल्यूट आर्मी ग्रुप के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति प्रताप नगर के हल्दी घाटी मार्ग स्थित कोचिंग हब पर पुष्पांजलि अर्पित कर व कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम संयोजक हेमन्त शर्मा व कोमल गौतम ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के 40 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ो की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। शहीद जवान-अमर रहे, भारत माता की-जय, वंदे-मातरम, इंडियन आर्मी-जिंदाबाद, जय जवान-जय किसान, इंकलाब-जिंदाबाद के उद्घोष से पूरा प्रताप नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में तुषार शर्मा, अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय, सुरेंद्र यादव, निदेशक, आदर्श डिफेंस एकेडमी ने उपस्थित युवाओं से अपने अनुभव साझा किये व ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना व पुलिस में जाकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में घनश्याम गुर्जर, हर्षवर्धन पांडे, कैलाश मीणा रामनिवासपुरा, वीरेंद्र नरूका, मुकुल सोनी, विजय साहू, शीतल शर्मा, इन्दु महर्षि, अभिजीत सिंह चौधरी, हनुमान देवंदा, बृजेश पाराशर, श्री राम शर्मा सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध जन व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!